आईपीएल 2023 के 65वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बढ़ा दिया है। इस जीत के बाद आरसीबी की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है और अब उन्हें सिर्फ अपना आखिरी मैच जीतना जरूरी होगा। इस मैच में विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलकर हैदराबाद को हार का कड़वा घूंट पीने के लिए मज़बूर कर दिया।

Advertisement

विराट ने 63 गेंदों में 100 रनों की तूफानी पारी खेली जिसके चलते आरसीबी ने 4 गेंदें शेष रहते ही मैच जीत लिया। इस जीत के बाद दुनियाभर के क्रिकेट फैंस ने विराट को बधाई दी और इन लोगों में से एक पत्रकार रजत शर्मा भी थे जिन्होंने विराट के शतक पर रिएक्ट करते हुए गौतम गंभीर पर दोबारा से कटाक्ष कर दिया। इससे पहले भी रजत शर्मा को गंभीर के साथ विवाद में देखा जा चुका था ऐसे में फैंस के लिए ये बिल्कुल भी नया नहीं है। हालांकि, इस बार रजत ने बिना नाम लिए गंभीर पर निशाना साधा।

Advertisement

रजत शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “विराट द्वारा शानदार शतक देखने को मिला। ये पारी देखकर आनंद आ गया। बेशक, कोई शख्स कहीं ना कहीं खुश नहीं होगा।”

रजत शर्मा का ये ट्वीट इशारों-इशारों में गंभीर की तरफ था क्योंकि इससे पहले रजत शर्मा को लाइव टीवी पर ये कहते हुए सुना गया था कि गौतम गंभीर विराट कोहली की लोकप्रियता से जलते हैं इसीलिए वो लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच हुए मैच में उनसे भिड़ते हुए दिखे थे। वहीं, रजत शर्मा के इस ट्वीट पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं और गंभीर को एक बार फिर से ट्रोल किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार