मुंबई, 17 जनवरी भारतीय मध्य क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस बारे में बीसीसीआई ने मंगलवार को जानकारी दी। बीसीसीआई ने कहा कि वह आगे के आकलन और प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) जाएंगे।

Advertisement

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर की जगह रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया है।

Advertisement

अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में समाप्त सीरीज में सभी मैचों में 51.12 के औसत से 28, 28 और 38 रन बनाकर नंबर 4 पर बल्लेबाजी की थी।

28 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश पर भारत की टेस्ट सीरीज जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी, मीरपुर में 87 और 29 नाबाद रन बनाकर भारत को निर्णायक मैच जीतने में मदद की थी।

भारत को पहला वनडे 18 जनवरी को हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है।

28 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश पर भारत की टेस्ट सीरीज जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी, मीरपुर में 87 और 29 नाबाद रन बनाकर भारत को निर्णायक मैच जीतने में मदद की थी।

Advertisement

आरजे/आरआर

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार