रांची, 16 मार्च (CRICKETNMORE)| अपना 800वां टेस्ट मैच खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ 34 और पीटर हैंड्सकॉम्ब 6 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 20 रन जोड़ लिए हैं। 
मैट रेनशॉ (44) और डेविड वॉर्नर (19) ने पहले विकेट के लिए 50 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया टीम की पहली पारी को सधी हुई शुरुआत दी, लेकिन रवींद्र जडेजा ने वॉर्नर को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर मेजबान टीम का पहला विकेट गिराया।

Advertisement

वॉर्नर के आउट होने के बाद रेनशॉ ने शॉन मार्श (2) के साथ पारी को आगे बढ़ाते हुए दूसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े ही थे कि उमेश यादव ने रेनशॉ को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट कर ऑस्ट्रेलिया टीम को दूसरा बड़ा झटका दिया। 

रेनशॉ के आउट होने के बाद मार्श को भी रविचंद्रन अश्विन ने पिच पर ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया और चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा। इसके बाद स्मिथ और हैंड्सकॉम्ब ने भोजनकाल तक कोई और विकेट गंवाए बिना टीम का स्कोर 109 तक पहुंचाया। 

ऑस्ट्रेलिया के कप्ताव स्मिथ भी टेस्ट क्रिकेट में अपने 5,000 रन पूरे करने से केवल 76 रन पीछे हैं। 

भारत के लिए जडेजा, उमेश और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया। 

Advertisement

भारत के शानदार गेंदबाज अश्विन एक सत्र में सबसे अधिक विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीका के गेंदबाज डेल स्टेन के रिकॉर्ड को पार करने से केवल दो विकेट पीछे हैं। 

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी स्टेन ने 2007-08 सत्र में 12 मैचों में कुल 78 विकेट लिए हैं, वहीं अश्विन ने 2016-17 के सत्र में अब तक खेले गए 12 मैचों में कुल 77 विकेट लिए हैं। अश्विन के अलावा एक सत्र में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में भारत के अनिल कुंबले और कपिल देव का नाम भी शामिल है।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार