मुंबई 30 अक्टूबर | कर्नाटक ने रॉबिन उथप्पा (128), कप्तान करुण नायर (145) और स्टुअर्ट बिन्नी (156) की बेहतरीन शतकीय पारियों की बदौलत असम को ठोस जवाब देते हुए नौ विकेट पर 570 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में चल रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी मैच में तीसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक असम ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं।  

BREAKING: युवराज सिंह ने रणजी ट्रॉफी में फिर से किया कमाल, रचा ऐतिहासिक कारनामा

असम हालांकि अभी भी 197 रन पीछे है। असम ने पहली पारी में अमित वर्मा (166) और स्वरूपम पुरकायस्थ (59) की बदौलत 325 रन बनाए थे। कर्नाटक के लिए पहली पारी में श्रीनाथ अरविंद ने पांच, श्रेयष गोपाल ने तीन और बिन्नी ने दो विकेट लिए थे।

पांचवें वनडे में रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के पहले बल्लेबाज बने

असम की पहली पारी के जवाब में कर्नाटक की शुरुआत बेहद खराब रही थी। असम के तेज गेंदबाज अरूप दास ने दोनों सलामी बल्लेबाजों रविकुमार समर्थ और मयंक अग्रवाल को खाता खोलने तक का मौका नहीं दिया।

हालांकि उसके बाद उथप्पा और नायर ने पारी को संभाल लिया और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक शतक बनाकर नाबाद लौटे थे। उथप्पा और नायर ने शनिवार को भी अपनी पारी सधे अंदाज में आगे बढ़ानी शुरू की। दोनों तीसरे विकेट के लिए 265 रनों की साझेदारी निभाई। दिन का पहला विकेट उथप्पा के रूप में गिरा। जमालुद्दीन सैयद मोहम्मद ने उन्हें तारजिंदर सिंह के हाथों कैच कराया।

पांचवें वनडे में किंग कोहली ने रचा इतिहास, बनाया ऐसा रिकॉर्ड

नायर का विकेट दास ने लिया। इसके बाद कर्नाटक के लिए बिन्नी ने चिदंबरम गौतम (73) के साथ 131 और श्रेयष गोपाल (35) के साथ 105 रनों की साझेदारी कर टीम को 550 के पार पहुंचाया। बिन्नी का विकेट गिरते ही कर्नाटक के कप्तान नायर ने पारी घोषित कर दी।

अमित मिश्रा ने किया कमाल, अपनी इस गेंद से न्यूजीलैंड बल्लेबाजों को नानी याद दिलाई

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार