महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) सुर्खियों में हैं। गोवा की तरफ से रणजी ट्रॉफी 2022-23 में अर्जुन तेंदुलकर ने अपने हरफनमौला खेल से फैंस का ध्यान खींचा है। जहां बल्ले से वो लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं गेंदबाजी में भी वो जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर को गेंदबाजी करता देखकर आपको ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की याद आ जाएगी।

Advertisement

सचिन के पूत ने किया बल्लेबाजों का जीना दूभर: मिचेल स्टार्क की ही तरह अर्जुन तेंदुलकर एक के बाद एक सटीक यॉर्कर फेंककर बल्लेबाजों का जीना दूभर किए हुए हैं। झारखंड के खिलाफ खेले गए मैच में ज्यादातर बल्लेबाजों को अर्जुन की गेंदें खेलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा वहीं शाहबाज नदीम को अर्जुन ने सटीक यॉर्कर के माध्यम से क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

शेर की तरह दहाड़े अर्जुन तेंदुलकर: शाहबाज नदीम के पास अर्जुन तेंदुलकर की इस सटीक यॉर्कर गेंद को कोई जवाब नहीं था। विकेट लेने के बाद अर्जुन का सेलिब्रेशन भी देखते बनता था। बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड करने के बाद अर्जुन को शेर की तरह दहाड़ लगाते हुए देखा जा सकता है। अर्जुन तेंदुलकर ने 26 ओवर में 3.46 की इकानॉमी से गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट झटका।

मजबूत स्थिति में अर्जुन तेंदुलकर की टीम गोवा: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम पहली पारी में 386 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। झारखंड के लिए कुमार कुशगरा ने 96 रनों की पारी खेली, जबकि सौरभ तिवारी ने 65 रन बनाए। गोवा के कप्तान दर्शन मिसाल ने 68 रन देकर 4 विकेट झटके। खबर लिखे जाने तक गोवा की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 18 ओवर में 52 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार