India vs Zimbabwe T20I: भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटनरेशनल मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को टीम में मौका मिला है, बीसीसीआई ने रविवार (12 जुलाई) को इसकी जानकारी दी। इस चोट के काऱण वह इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टी-20 इंटरनेशनल मैच में नहीं खेल पाए थे।
बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, “ इंग्लैंड के खिलाफ़ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच के दौरान चक्रवर्ती को अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ महसूस हुई। बाद में एमआरआई स्कैन से पता चला कि उन्हें ग्रेड 2 की हैमस्ट्रिंग चोट लगी है। विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर, वह जिम्बाब्वे के खिलाफ़ होने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। आगे के इलाज और देखभाल के लिए वह बीसीसीआई सीओई में रिपोर्ट करेंगे।”
आईपीएल 2026 के दौरान वरुण के बाएं पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था। उन्होंने दर्द के बावजूद सीज़न पूरा किया, लेकिन इसके बाद अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ घरेलू सीरीज़ और आयरलैंड में टी-20 इंटरनेशनल सीरीज़ नहीं खेल पाए। इंग्लैंड के खिलाफ हाल टी-20 सीरीज में दो मुकाबलों में उनका प्रदर्शन निराशाजनकर रह।
वहीं बिश्नोई ने आईपीएल में अपने शुरुआती छह मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया और राजस्थान रॉयल्स के लिए 9 मैचों में 11 विकेट लिए। 2022 में अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद से बिश्नोई 46 मैच खेल चुके हैं, जिसमें इंग्लैंड सीरीज़ का हालिया मैच भी शामिल है। मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें बाकी मुकाबलों में मौका नहीं मिला था।
गौरतलब है कि हाल में हुई पांच टी-20 इंटरनेशनल मैंचो की सीरीज में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों 4-0 से हार का सामना करना पड़ा।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।