Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 36वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच RCB के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार (26 अप्रैल) को खेला जाएगा। आईपीएल 2023 में पिछली बार जब इन दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था तब केकेआर ने आरसीबी को अपने होमग्राउंड ईडन गार्डन में 81 रनों से धूल चटाई थी। अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास हिसाब बराबर करने का मौका होगा।

इस मैच में आप आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर दांव खेल सकते हैं। आईपीएल 2023 में मैक्सवेल अब तक 7 मैचों में 42.17 की औसत और 188.81 की स्ट्राइक रेट से कुल 253 रन ठोक चुके हैं। उनके बैट से 3 अर्धशतक भी निकले हैं। पिछले मैच में उन्होंने आरआर के खिलाफ 44 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली थी। इतना ही नहीं यह खिलाड़ी आपको गेंदबाज़ी से भी पॉइंट्स जीता सकता है। उपकप्तान के तौर पर फाफ डु प्लेसिस या जेसन रॉय पर दांव खेला जा सकता है।

RCB vs KKR: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 26 अप्रैल 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर

RCB vs KKR: Pitch Report

यह मुकाबला आरसीबी के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां हाईस्कोरिंग मैच होते हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहली इनिंग का औसत स्कोर 183 रन रहता है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है।

यहां पिछला मुकाबला आरसीबी और आरआर के बीच खेला गया था। इस मैच में  बैंगलोर ने 20 ओवर में 189 रन बनाए थे जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने स्कोरबोर्ड पर 182 रन टांगे थे। मेहमान टीम यह मैच 7 रनों से जीत गई थी।

RCB vs KKR Head-to-Head

कुल - 31
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 14
कोलकाता नाइट राइडर्स - 17

RCB vs KKR: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders Dream 11 Team

विकेटकीपर - दिनेश कार्तिक
बल्लेबाज़ - विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (उपकप्तान), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह
ऑलराउंडर - सुनील नारायण, ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), आंद्रे रसल
गेंदबाज़ - हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज

Royal Challengers Bangalore Probable Playing XI

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिन्दु हसरंगा, जोश हेजलवुड, हर्षल पेटल, मोहम्मद सिराज 

Kolkata Knight Riders Probable Playing XI

नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), जेसन रॉय, रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, डेविड वीजे, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुलवंत खैजरोलिया

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार