आईपीएल 2022 के 38वें मैच में पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर ऋषि धवन जैसे ही चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ गेंदबाज़ी के लिए उतरे वो चर्चा का विषय बन गए। ये मुकाबला ऋषि का मौजूदा सीज़न में पहला मुकाबला था और उन्होंने 2016 के बाद पहली बार आईपीएल में खेलते हुए धमाकेदार वापसी भी की। उन्होंने खतरनाक दिख रहे शिवम दूबे को क्लीन बोल्ड करके सीएसके को बड़ा झटका दिया।

Advertisement

ऋषि धवन ने 2013 में आईपीएल डेब्यू भी पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए किया था। सीएसके के खिलाफ मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन ये ऑलराउंडर जब गेंदबाज़ी के लिए मैदान में उतरा तो वो फेस मास्क पहनकर गेंदबाज़ी करते हुए दिखे जिसके चलते सोशल मीडिया पर फैंस सोच में पड़ गए कि आखिरकार उन्होंने ये मास्क क्यों पहना हुआ था।

Advertisement

अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो बता दें कि आईपीएल शुरू होने से पहले ऋषि धवन रणजी ट्रॉफी में खेले थे और दूसरे दौर के मैचों के दौरान उनके चेहरे पर चोट लग गई थी। उस दौरान स्कैन के लिए उन्हें अस्पताल में भी ले जाया गया। इसी चोट के चलते, वो पंजाब के लिए भी पहले चार मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थे।

चोट लगने के बाद धवन की नाक की सर्जरी हुई और इसे ज्यादा नुकसान से बचाने के लिए वो सीएसके के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने नेट्स में भी मास्क पहनकर अभ्यास किया था। हालांकि, यही मास्क उनकी ट्रोलिंग का भी कारण बन गया है। आइए जानते हैं कि फैंस किस तरह से ऋषि धवन को ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार