पुणे, 14 मई (CRICKETNMORE)| राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 55वें मैच में नौ विकेट से हार का सामना करने वाली किंग्स इलेवन पंजाब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम 15.5 ओवरों में ही 73 रनों पर सिमट गई। आईपीएल के अब तक के सीजन में पंजाब का यह सबसे कम स्कोर है।

पुणे को जीत के लिए केवल 74 रनों की जरूरत थी, जिसे उसने अपने तीन बल्लेबाजों अजिंक्य रहाणे (नाबाद 27), राहुल त्रिपाठी (28) औ्र कप्तान स्टीवन स्मिथ (नाबाद 14) के दम पर हासिल कर लिया।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप  

पंजाब के खिलाफ शार्दुल ठाकुर ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए, वहीं जयदेव उनादकट, एडम जाम्पा और डेनियल क्रिस्टन को दो-दो सफलताएं हासिल हुई। पंजाब का एक बल्लेबाज इयोन मोर्गन रन आउट हुए।

इस जीत के साथ ही पुणे ने आईपीएल की आठ टीमों की तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर प्लेऑफ में पहुंच गई है। पुणे (18 अंक) के अलावा मुम्बई (20) , हैदराबाद (17) और कोलकाता (16) भी प्लेऑफ में पहुंची है।

Advertisement

टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब 32 के कुलयोग पर अपने चार विकेट खो चुकी थी। टीम की पारी की शुरुआत करने उतरे सलामी बल्लेबाजी मार्टिन गुप्टिल को जयदेव उनादकट ने खाता खोलने का मौका दिए बगैर ही पहले ओवर की पहली गेंद पर मयंक तिवारी के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा। 

Advertisement

इसके बाद रिद्धिमान साहा (13) और शॉन मार्श (10) टीम के खाते में 19 रन ही जोड़ पाए थे कि मार्श चौथे ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर पुणे के कप्तान स्टीवन स्मिथ के हाथों लपके गए। 24 के कुलयोग पर उनादकट ने इयोन मोर्गन (4) को रन आउट कर पंजाब को तीसरा झटका दिया।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप  

मोर्गन के आउट होने के बाद साहा का साथ देने आए राहुल तेवातिया (4) को शार्दुल ने मैदान पर टिकने का मौका नहीं दिया और उनादकट के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा। 

शार्दुल ने इसके बाद कप्तान ग्लेन मैक्सवेल को खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया। मैक्वेल छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर लंबा शॉट लगाने की कोशिश में अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट हुए।

मैक्सवेल के आउट होने के बाद अक्षर पटेल (22) ने साहा के साथ छठे विकेट के लिए 19 रन जोड़कर टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया लेकिन डेनियल क्रिस्टन की गेंद पर साहा विकेट के पीछे खड़े महेंद्र सिंह धौनी के हाथों लपके गए। इसके बाद 12वें ओवर में पटेल भी क्रिस्टन की गेंद पर धौनी के ही हाथों ही लपके गए। 

Advertisement

पटेल जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 62 था। इस मैच के लिए मनन वोहरा के स्थान पर अंतिम एकादश में शामिल किए गए स्वप्निल सिंह केवल 10 रन ही बना पाए थे, जब उनादकट ने उन्हें विकेट के पीछे खड़े धौनी के हाथों कैच आउट कर पंजाब का आठवां विकेट गिराया। 

आठ विकेट गिरने के बाद पंजाब की पारी को आगे बढ़ाने उतरे ईशांत शर्मा (1) और मोहित शर्मा (6) ने टीम कें खाते में दो ही रन जोड़े थे कि एडम जाम्पा ने ईशांत को कप्तान स्मिथ के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा। इसके मोहित भी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए और 73 के स्कोर पर आउट हो गए। 

बड़ा शॉट मारने की कोशिश में मोहित 16वें ओवर में जाम्पा की गेंद पर बाउंड्री के पास खड़े क्रिस्टन के हाथों लपके गए। उनके आउट होने के साथ ही पंजाब की पारी समाप्त हो गई। 

Advertisement

इस पारी में पुणे के लिए शार्दुल ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं उनादकट, जाम्पा और क्रिस्टन को दो-दो सफलता हासिल हुईं। पंजाब के एक बल्लेबाज मोर्गन रन आउट हुए। 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार