पुणे, 22 अप्रैल (CRICKETNMORE)| सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शनिवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के सामने होगी। लगातार दो मैच जीतने के बाद सनराइजर्स आत्मविश्वास से लबरेज हैं और ऐसे में पुणे के लिए उसे हराना आसान नहीं होगा। इसी सप्ताह की शुरुआत में सनराइजर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स को अपने घर में मात दी थी। हैदराबाद का यह घर से बाहर तीसरा मैच है। इससे पहले वह घर से बाहर खेले गए अपने दोनों मैच हार चुकी है। 

हैदराबाद की कोशिश अब पुणे के खिलाफ मुकाबला जीतने की होगी। 

वहीं पुणे ने अपने आखिरी मैच में पिछले रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को मात देते हुए हार के सिलसिले को तोड़ा था। लगभग सप्ताह भर के ब्रेक के बाद टीम तरोताजा होकर एक बार फिर नए रूख के साथ मैदान पर उतरने को तैयार है। 

हैदराबाद जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए पुणे को खेल के हर क्षेत्र में मेहमानों से बेहतर प्रदर्शन करना होगा। महेंद्र सिंह धौनी, अजिंक्य रहाणे, मनोज तिवारी और बेन स्टोक्स से सजा पुणे का बल्लेबाजी क्रम अगर अपने रंग में दिखता है तो हैदराबाद के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। 

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

हालांकि पुणे के बल्लेबाजों के लिए यह आसान नहीं होगा क्योंकि हैदराबाद का गेंदबाजी आक्रमण बेहद मजबूत है। अशीष नेहरा और भुवनेश्वर कुमार शुरू और अंत के ओवरों में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम देते हैं तो मध्य के ओवरों में अफगानी स्पिनर राशिद खान बल्लेबाजों को छकाते हैं और मोएजिज हेनरिक्स इसमें उनका बखूबी साथ देते हैं। 

पुणे की गेंदबाजी उसकी कमजोरी है। इमरान ताहिर के अलावा उसका कोई और गेंदबाज अपना प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं रहा है। टीम को गेंदबाजी में सबसे ज्यादा निराश बेन स्टोक्स ने किया है। हालांकि स्टोक्स ने पिछले मैच में तीन विकेट लेकर पुणे की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में टीम की उम्मीद स्टोक्स से उसी प्रदर्शन को एक बार फिर दोहराने की होगी।

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

पुणे की गेंदबाजी की मुश्किल हैदराबाद के बल्लेबाजी क्रम को देखकर और बढ़ गई होंगी जिसमें उसके कप्तान डेविड वार्नर, युवराज सिंह, बेन कटिंग, शिखर धवन, केन विलियमसन और हेनरिक्स जैसे बल्लेबाज हैं। 

टीमें (संभावित) : 

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : स्टीव स्मिथ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, फाफ डु प्लेसिस, मनोज तिवारी, डेनियल क्रिस्टियन, अशोक डिंडा, जयदेव उनादकट, एडम जांपा।

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मोएजिज हेनरिक्स, नमन ओझा, केन विलियमसन, सिद्धार्थ कौल, आशीष नेहरा, युवराज सिंह, बेन कटिंग, राशिद खान

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार