श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने धमाका करते हुए 67 गेंदों में 83 रनोंं की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने जब हाफ सेंचुरी पूरी की तो वो काफी इमोशनल अंदाज़ में सेलिब्रेट करते नजर आए। दरअसल, रोहित के इस इमोशनल सेलिब्रेशन के पीछे एक दुखदायी वजह है।

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे से 24 घंटे पहले रोहित शर्मा के घर में एक दुखद खबर सामने आई। रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह का पालतू कुत्ता उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर चला गया। अपने पालतू कुत्ते की मौत से रोहित शर्मा काफी दुखी थे लेकिन उन्होंने मैच से पहले इस बात को बिल्कुल भी जाहिर नहीं होने दिया और जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की तो उन्होंने आसमान की ओर देखकर अपने कुत्ते को ये हाफ सेंचुरी समर्पित कर दी।

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और रोहित को इमोशंस से भरा हुआ देखा जा सकता है। वहीं, उनके कुत्ते की मौत की खबर उनकी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) ने सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक की है। इस खबर को साझा करने के साथ-साथ रितिका ने कुछ खास तस्वीरें भी शेयर की हैं जिनमें रोहित शर्मा भी इस कुत्ते के साथ देखा जा सकता है।

रितिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस खबर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कल हमारे जीवन का अब तक का सबसे कठिन दिन था। हमने अपने जीवन के प्यार को अलविदा कह दिया। तुम जैसा प्यारा बेबी हर कोई चाहता है। मेरा पहला प्यार, मेरा पहला बच्चा, अब तक का सबसे कोमल फरबॉल। जब तक हम फिर से नहीं मिलते, हमारे जीवन में हमेशा थोड़ा कम जादू होगा।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार