श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 574 रन बनाकर घोषित कर दी। रविंद्र जडेजा ने नाबाद 175 रनों की पारी खेलकर श्रीलंकाई टीम को पूरी तरह से इस मैच से बाहर कर दिया। हालांकि, इस मैच में जडेजा की पारी के साथ-साथ रोहित शर्मा भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Advertisement

दरअसल, जब टीम इंडिया अपनी पारी घोषित करने के बाद अपनी बॉलिंग के लिए मैदान में एंट्री लेने वाली थी, तभी रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा किया जिसने उन्हें सोशल मीडिया पर हीरो बना दिया। हम सब जानते हैं कि ये विराट कोहली का 100वां टेस्ट मैच है और इसीलिए रोहित ने विराट को गार्ड ऑफ ऑनर देने का मन बनाया।

Advertisement

हालांकि, विराट और बाकी खिलाड़ी मैदान के अंदर आ चुके थे लेकिन रोहित ने इसके बावजूद विराट को वापस भेजा और कहा कि आप वापस जाओ और दोबारा से मैदान में आओ। फिर क्या था रोहित और बाकी खिलाड़ी अलग-अलग कतार में खड़े हो गए और विराट के दोबारा मैदान में एंटर होते ही उनके सम्मान में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और रोहित की खूब तारीफ भी की जा रही है। वहीं, एकतरफ पारी को घोषित करने को लेकर कई फैंस रोहित की आलोचना भी कर रहे हैं। क्योंकि रोहित ने जब पारी को घोषित करने का फैसला किया तब रविंद्र जडेजा 175 रनों पर नाबाद थे और फैंस उनके दोहरे शतक की उम्मीद कर रहे थे लेकिन रोहित ने अपने फैसले से सभी को हैरान कर दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार