13 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE) भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। सभी क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी कि इस बार गौतम गंभीर को टेस्ट टीम में चयन कर लिया जाएगा लेकिन इस बार भी गौतम गंभीर को टीम में नहीं लिया गया। टीम में शामिल नहीं किए जाने के बाद गौतम गंभीर ने चयनकर्ताओं को दिया "गंभीर" चुनौती

Advertisement

जिससे क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि आखिर क्यों गंभीर को उनके अच्छे परफॉर्मेंस के बावजूद टीम में रोहित शर्मा या शिखर धवन की जगह टीम में शआमिल नहीं किया गया है। रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में शामिल किए जाने पर गांगुली बिफरे

Advertisement

हालिया दिलीप ट्रॉफी में शिखर धवन, रोहित शर्मा और गौतम गभीर के परफॉर्मेंस पर नजर डाले तो गौतम गंभीर ने कमाल का खेल दिखाया है। न्यूजीलैंड टीम ने चली शब्दों की रणनीति, सीरीज शुरू होने से पहले दिया कोहली के बारे में बड़ा बयान

गौतम गंभीर ने दिलीप ट्रॉफी में अपने खेले 4 पारियों में 4 अर्धशतक जमाए हैं जो यह साबित करने में काफी हैं कि गंभीर इस समय गजब के फॉर्म में चल रहे हैं। PHOTOS: मिलिए ललित मोदी की बेटी आलिया से, बोल्डनेस देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

इसके उलट शिखर धवन की आखरी 4 फर्स्ट क्लास पारियों की बात की जाए तो धवन का परफॉर्मेस कोई खास नहीं रहा है। धवन केवल एक बार ही पचास का स्कोर खड़ा कर पाए थे तो वहीं वेस्टइंडीज दौरे पर भी धवन असफल ही साबित हुए थे। अब टी-20 में नहीं होगी बूम-बूम, शाहिद अफरीदी इस सीरीज में लेंगे संन्यास

वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा का भी परफॉर्मेंस टेस्ट क्रिकेट में औसत रहा है। भारत में हालांकि अपने खेले 4 टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा 314 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक शामिल है। लेकिन विदेशों में रोहित शर्मा असफल हैं। रोहित शर्मा के परफॉर्मेंस के बारे में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी सवाल उठाए हैं। खुलासा: न्यूजीलैंड के खिलाफ उमेश यादव करेगें सबसे तेज गेंदबाजी

Advertisement

सिलेक्टरों ने रोहित शर्मा के तेजी से रन बनानें की काबिलियत को देखते हुए टीम में शामिल किया है। उम्मीद है कि रोहित शर्मा अपने खेल में सुधार करेगें और अपनी आलोचना का जबाव न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार खेल दिखाकर करेगे। PHOTOS: देखिए भारतीय क्रिकेट के सबसे खूबसूरत कपल, देखकर होश खो बैठेगें

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में राहुल द्रविड़ के नाम है अजब- गजब रिकॉर्ड, सचिन भी रह गए हैं पीछे

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार