टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा काफी कन्फ्यूज़ दिखे। टॉस के समय वो ये भूल गए कि सिक्का उनकी जेब में ही है जबकि मैच के दौरान भी उन्हें कई मौकों पर कन्फ्यूज देखा गया। ऐसा ही एक पल तब आया जब पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम बल्लेबाजी कर रहे थे और अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया।

Advertisement

इसेक बाद इमाद ने तुरंत डीआरएस लेने का फैसला किया लेकिन रोहित को शायद ये पता नहीं था कि इमाद ने डीआरएस ले लिया है जिसके चलते उन्होंने भी रिव्यू लेने का इशारा कर दिया और बाद में पता चला कि रोहित के साथ कॉमेडी हो गई है। ये घटना मैच के अंतिम ओवर में देखने को मिली जब पाकिस्तान को 6 गेंदों पर 18 रन चाहिए थे और अर्शदीप ने ओवर की पहली गेंद लेग साइड के एंगल से डाली।

Advertisement

इमाद वसीम ने जगह बनाई और गेंद को खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद अंडर एज पर लगकर स्टंप के पीछे ऋषभ पंत के हाथों में चली गई। भारतीय खिलाड़ियों ने अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया, लेकिन रोहित शर्मा ने इसे नहीं देखा। उन्होंने इमाद वसीम को DRS लेते हुए भी नहीं देखा और अंपायर को DRS लेने का संकेत कर दिया, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि अंपायर ने पहले ही आउट दे दिया है और पाकिस्तान ने पहले ही DRS ले लिया है। इस मज़ेदार घटना का वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है और आप इसे नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

इस मैच की बात करें तो जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की शानदार गेंदबाजी की मदद से भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से मात दे दी। इस जीत के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा हमने 15-20 रन कम बनाए थे और हर रन मायने रखता है। हम 140 के स्कोर की ओर देख रहे थे, लेकिन फिर भी गेंदबाजों ने अपना काम किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार