भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2022 के अपने पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान जब उन्होंने जब अपनी प्लेइंग इलेवन के बारे में बताया तो फैंस के होश उड़ गए क्योंकि इस प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत का नाम नहीं था।

Advertisement

इस मैच से पहले किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि पंत से पहले दिनेश कार्तिक को तरजीह दी जाएगी लेकिन हुआ ऐसा ही। टीम मैनेजमेंट के इस दिलेर फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। वहीं, ऋषभ पंत के बाहर होने से उनके प्रशंसक काफी निराश हैं और वो रोहित शर्मा पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

Advertisement

कई फैंस ने रोहित एंड टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर काफी नाराजगी जताई क्योंकि पंत के बाहर बैठने का मतलब था कि जडेजा से पहले टीम की बल्लेबाज़ी लाइनअप में कोई भी बाएं हाथ का बल्लेबाज़ नहीं है। आइए देखते हैं कि फैंस पंत के बाहर बैठने पर किस तरह से अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार