टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप-बी के अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 153 रन बनाए और जिम्बाब्वे को जीत के लिए 154 रनों का लक्ष्य दिया। कैरेबियाई बल्लेबाज़ इस करो या मरो वाले मैच में भी फ्लॉप साबित हुए। जॉनसन चार्ल्स ने पारी की शुरुआत में कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन उनके आउट होते ही पारी बिखर गई। एक समय तो ऐसा लगा कि शायद वेस्टइंडीज की टीम 120 भी नहीं बना पाएगी लेकिन तभी रोवमैन पॉवेल और अकील होसैन ने टीम के लिए अहम पारियां खेली।

Advertisement

पॉवेल ने आउट होने से पहले 21 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 1 चौका और 2 छक्के भी देखने को मिले। ये दोनों छक्के पारी के आखिरी ओवर में लगे। ब्लेसिंग मुज़रबानी के इस ओवर में पॉवेल ने जब दूसरा छक्का लगाया तो सब के मुंह खुले रह गए। खासकर नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े उनके साथी अकील होसैन तो इस छक्के को बस देखते ही रहे।

Advertisement

ये मुजरबानी के ओवर की तीसरी गेंद थी जो कि थोड़ा शॉर्ट थी इस पर पॉवेल ने पूरी ताकत झोंकते हुए 104 मीटर छक्का लगा दिया। ये गेंद स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी और इस छक्के को देखकर अकील हुसैन का रिएक्शन देखने लायक था। होसैन इस छक्के की दूरी को 8 सेकेंड तक निहारते रहे और इस दौरान उनका मुंह खुला का खुला रहा। इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज के लिए ये मैच जीतना बहुत जरूरी है क्योंकि कैरेबियाई टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच हार चुकी है और अगर इस मैच में भी हार मिली तो वेस्टइंडीज की टीम सुपर-12 से पहले ही बाहर हो जाएगी। ऐसे में कैरेबियाई टीम के गेंदबाज़ों पर बहुत कुछ निर्भर करेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार