जिम्बाब्वे के ऑफ स्पिन गेंदबाज रॉय कैया  का गेंदबाजी एक्शन बांग्लादेश के खिलाफ जुलाई में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में संदिग्ध पाया गया है जिसके चलते 29 साल के इस गेंदबाज को सस्पेंड कर दिया गया है।

Advertisement

इस बात की जानकारी मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दी। कैया  अबतक जिम्बाब्वे के लिए तीन टेस्ट मैच खेल चुके हैं, लेकिन वह एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर सके हैं।

Advertisement

आईसीसी ने मंगलवार को कहा कि स्वतंत्र एसेसमेंट ने कैया  के बॉलिंग एक्शन को संदिंग्ध पाया है और उनको तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से सस्पेंड किया जाता है।

हालांकि, आईसीसी के अनुछेद 11.5 के तहत जिम्बाब्वे क्रिकेट से सहमति के बाद कैया को घरेलू मैचों में गेंदबाजी करने की इजाजत दी गई है।

बांग्लादेश के खिलाफ सात से 11 जुलाई के बीच हरारे में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में कैया  का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध पाया गया था। एक एक्सपर्ट पैनल ने कैया  के गेदंबाजी एक्शन की फोटोज देखी थी, लेकिन कोविड के चलते लगी पाबंदी की वजह से उनके एक्शन की आईसीसी सेंटर में जांच नहीं हो सकी।

फोटोज देखने के बाद आईसीसी ने पाया कि कैया  का एक्शन 15 डिग्री से ज्यादा घूम रहा है, जो कि नियमों के अनुसार सही नहीं है। काइया के एक्शन में बदलाव करने के बाद एक बार फिर जांच होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार