14 अप्रैल, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली पूरी तरह फिट होकर आज आईपीएल 2017 में अपना पहला मैच खेलेंगे। 

 
Advertisement

कप्तान कोहली ने आरसीबी के प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। कैरेबियाई स्पिन गेंदबाज सैमुअल बद्री को टीम में मौका दिया गया है। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल की टीम में वापसी हुई है और शेन वॉटसन को बाहर बैठाया गया है।

Advertisement

मुबंई इंडियंस की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के अहम गेंदबाज लसिथ मलिंगा अनफिट होने के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टिम साउदी को मौका दिया गया है। 

वैन्यू: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), जोस बटलर, रोहित शर्मा (कप्तान), नीतीश राणा, किरॉन पोलार्ड, कृनाल पंड्या, हरदीप पंड्या, हरभजन सिंह, टिम साउथी, मिशेलमैकक्लेनाघन, जसप्रीत बुमराह

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, केदार जाधव (विकेटकीपर), मनदीप सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, पवन नेगी, टाइमल मिल्स, श्रीनाथ अरविंद, सैमुएल बद्री, यज्वेंद्र चहल

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार