Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 37वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरूवार (27 अप्रैल) को खेला जाएगा। इस सीजन जब पिछली बार इन दोनों टीम का आमना-सामना हुआ था तब संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को उनके होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में 3 रनों से हराया था।

इस मुकाबले में आप चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे पर दांव खेल सकते हैं। इस सीजन कॉनवे ने अब तक 7 मैचों में 4 अर्धशतक के दम पर कुल 314 रन बनाए हैं। उपकप्तान के तौर पर आप जोस बटलर या अजिंक्य रहाणे में से किसी एक खिलाड़ी का चुनाव कर सकते हैं।

RR vs CSK: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरूवार, 27 अप्रैल 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर

RR vs CSK: Pitch Report

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 164 रन रहता है।

यहां पिछला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था जिसमें LSG ने 20 ओवर में 154 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स सिर्फ 144 रन ही बना सकी थी। सुपर जायंट्स ने मैच 10 रनों से जीता था।

RR vs CSK Head-to-Head

कुल - 27
राजस्थान रॉयल्स - 12
चेन्नई सुपर किंग्स - 15

RR vs CSK: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Dream 11 Team

विकेटकीपर - डेवोन कॉनवे (कप्तान), जोस बटलर (उपकप्तान)
बल्लेबाज़ - अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल
ऑलराउंडर - रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन
गेंदबाज़ - ट्रेंट बोल्ट, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह

Rajasthan Royals Probable Playing XI

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

Chennai Super Kings Probable Playing XI

ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान और विकेटकीपर), मोईन अली, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना, आकाश सिंह 

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार