SA vs AUS 2nd ODI: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (SA vs AUS 2nd ODI) रविवार, 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले मेजबान साउथ अफ्रीका को एक तगड़ा झटका लगा है और उनके एक तूफानी बल्लेबाज़ रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) दूसरे वनडे से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रियान रिकेल्टन को वांडरर्स वनडे से पहले साउथ अफ्रीका टीम से रिलीज कर दिया है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देकर अपना नाम वापस लिया है। हालांकि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेनवेस पार्क, पोटचेफ्स्ट्रूम में होने वाले तीसरे वनडे के लिए स्क्वाड में वापसी करेंगे।

बताते चलें कि रयान रिकेल्टन साउथ अफ्रीका वनडे टीम के अहम सदस्य रहे हैं। वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डरबन में खेले गए पहले वनडे में भी प्लेइंग XI का हिस्सा थे। इस मुकाबले में उन्होंने 26 गेंदों पर 27 रन बनाए थे। ये 30 वर्षीय क्रिकेटर अपने देश के लिए कुल 62 इंटरनेशनल खेलने का अनुभव रखता है।

रयान रिकेल्टन की गैरमौजूदगी में अब ट्रिस्टन स्टब्स को दूसरे वनडे के लिए साउथ अफ्रीका की XI में चुना जा सकता है। वो ODI टीम में वापसी के लिए मौके की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी वनडे मुकाबला साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वो 15 वनडे, 14 टेस्ट और 52 टी20 इंटरनेशनल खेलने का अनुभव रखते हैं। बताते चलें कि साउथ अफ्रीका की टीम मौजूदा तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से 1-0 से आगे है।

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, तेंबा बावुमा, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी जॉर्जी/ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, केशव महाराज।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी जॉर्जी, तेंबा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, रियान रिकेल्टन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, केशव महाराज, ट्रिस्टन स्टब्स, न्कोबानी मोकोएना, डुआन यानसेन, एडेन मार्करम, लिजाड विलियम्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार