नई दिल्ली, 23 फरवरी (CRICKETNMORE)| दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत को विश्च कप में 16 जून को पाकिस्तान के साथ खेलना चाहिए और उसे हराकर अहम दो अंक हासिल करना चाहिए। सचिन ट्विटर पर कहा, "भारत ने हमेशा वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराया है। एक बार फिर उन्हें हराने का समय है। मुझे व्यक्तिगत रूप से पाकिस्तान से न खेलकर उन्हें दो अंक देकर उनकी मदद करने से नफरत होगी।" 

Advertisement

उन्होंने साथ ही कहा, "मेरे लिए हमेशा से देश पहले है और ऐसे में देश जो भी फैसला लेगा, उसका मैं पूरे दिल से समर्थन करूंगा।" 

Advertisement

सचिन का बयान चेतन चौहान, सुनील गावस्कर, सौरभ गांगुली और हरभजन सिंह जैसे उन दिग्गज क्रिकेटरों के बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सभी तरह के क्रिकेट रिश्ते खत्म करने की बात कही थी। 

गांगुली ने गुरुवार को कहा था, "यह फैसला आईसीसी को लेना है। मुझे लगता है कि भारत का रुख सख्त होगा, जो काफी स्वाभाविक भी है और आपको इससे निपटना होगा। वैसे भी, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध नहीं होते हैं, इसलिए हमें इंतजार करना होगा।" 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार