न्यूज़ीलैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में भारत को 25 रन से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने भारत का उनके घर पर ही क्लीन स्वीप कर दिया। हर कोई भारत की आलोचना की जा रही है और अब इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने कहा है कि 3-0 से मिली हार को पचा पाना काफी मुश्किल है। 

Advertisement

सचिन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि, "घर में टेस्ट सीरीज में 3-0 से मिली हार को पचा पाना काफी मुश्किल है। इसके कारणों का पता लगाया जाना चाहिए। क्या तैयारी में कोई कमी थी, शॉट सलेक्शन ठीक नहीं था या फिर मैच प्रैक्टिस की कमी थी? शुभमन गिल ने पहली पारी में डटकर बल्लेबाजी की, जबकि ऋषभ पंत ने दोनों ही पारियों में शानदार बल्लेबाजी की। उनके फुटवर्क की वजह से जो मुश्किल पिच थी, वो भी अलग दिख रही थी। वो काफी शानदार थे। न्यूज़ीलैंड ने जिस तरह से पूरे सीजन में निरंतरता के साथ परफॉर्म किया है, उसके लिए उन्हें पूरा श्रेय दिया जाना चाहिए। भारत में 3-0 से जीतने से बेहतर रिजल्ट कुछ और नहीं हो सकता है।"

Advertisement

मुंबई में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। इसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए और 28 रनों की बढ़त ली। इसके बाद न्यूज़ीलैंड तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 174 रन के स्कोर पर सिमट गई और भारत को मैच जीतने के लिए 147 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत 121 रनों पर ढेर हो गयी।

तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज। 

तीसरे टेस्ट मैच के लिए न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, एजाज पटेल, विलियम ओ'रूर्के। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार