साउथम्पटन, 23 जून (CRICKETNMORE)| अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान गुलबदीन नैब को इस बात की निराशा है कि उनकी टीम के हाथों से वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत को हराने का शानदार मौका निकल गया। 

Advertisement

शनिवार को रोज बाउल मैदान पर खेले गए मैच में अफगानिस्तान टीम ने टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए भारत को 8 विके पर 224 रनों पर सीमित किया और फिर 213 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह भारत को 11 रनों से जीत मिली जबकि अफगान टीम को टूर्नामेंट में लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

नैब ने मैच के बाद कहा, "हमें इस बात की निराशा है कि हमने इस तरह की टीम को हराने का मौका गंवा दिया। वर्ल्ड कप में यह किसी भी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि होती लेकिन यह भी सच है कि बड़ी टीमें आपको अधिक मौके नहीं देतीं। हमें आज भारत को हराने का मौका मिला था, जिसे हम लपक नहीं सके।"

नैब ने अपनी टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद नबी की तारीफ की। नबी ने इस मैच में न सिर्फ दो विकेट हासिल किए बल्कि 52 रनों की पारी खेलते हुए भारत को जीत से दूर ले जाने में अहम भूमिका निभाई। वह अंतिम ओवर में आउट हुए। इसी ओवर में मोहम्मद समी ने तीन विकेट लिए और अपनी हैट्रिक पूरी की।

नैब ने कहा, "नबी ने आज अपना क्लास दिखाया। उन्होंने दिखाया कि क्यों वह अफगानिस्तान के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार