विराट कोहली (Virat Kohli) ने कल वर्चुएल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान विराट कोहली ने कुछ ऐसा कहा जिसको लेकर अब बवाल खड़ा हो रहा है। विराट कोहली ने कहा था, 'जब मैंने टी20 कप्‍तानी छोड़ने के बारे में बीसीसीआई को बताया तब उन लोगों ने इसे तुरंत स्‍वीकार कर लिया था। मुझे कभी टी20 कप्‍तानी नहीं छोड़ने के लिए किसी ने नहीं कहा।

Advertisement

वहीं विराट को इस बयान से पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था, 'वो नहीं चाहते थे कि विराट कोहली टी20 टीम की कप्तानी छोड़ें और उन्होंने खुद इस बारे में कोहली से बातचीच भी की थी लेकिन वो नहीं माने।'

Advertisement

ऐसे में विराट के बयान के बाद सौरव गांगुली सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए और यूजर्स उन्हें झूठा तक करार दे रहे हैं। इस बीच गांगुली और कोहली के बयानों के बीच विरोधाभास को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने भी रिएक्शन दिया है।

सलमान बट्ट ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट की बेहतरी के लिए सौरव गांगुली को इसका जवाब देना चाहिए। वो बीसीसीआई प्रेसिडेंट हैं और विराट कोहली सबके सामने उनको झूठा साबित कर रहे हैं जो छोटी चीज नहीं है। दोनों ही दिग्गजों के बयान बिल्कुल अलग-अलग हैं और गांगुली को इसका जवाब देना चाहिए।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार