इंग्लैंड के दांए हाथ के तेज गेंदबाज साकिब महमूद (Saqib Mahmood) ने शुक्रवार (31 जनवरी) को भारत के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया। सीरीज का अपना पहला मैच खेल रहे साकिब पारी का दूसरा ओवर डालने उतरे और पहली गेंद पर संजू सैमसन, दूसरी गेंद पर तिलक वर्मा और आखिरी गेंद पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को आउट किया। इस ओवर के दौरान उन्होंने एक भी रन नहीं दिया। 

Advertisement

महमूद इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं,जिन्होंने एक ओवर में बिना कोई रन दिए तीन विकेट लिए हैं। इसके अलावा वह भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में यह कारनामा करने वाले किसी भी टीम के पहले खिलाड़ी हैं। इस फॉर्मेट में उनसे पहले यह कारनामा 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज के जेरोम टेलर ने किया था। 

Advertisement

हालांकि इस ओवर के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने उनके खिलाफ काफी रन बटोरे। महमूद ने अपने कोटे के चार ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट लिए। 

गौरतलब है कि  इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 15 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 9 विकेट गवाकर 181 रन बनाए। जिसमें हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों में 53 रन और शिवम दुबे ने 34 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड टीम 19.4 ओवर में 166 रन ही बना पाई।  इंग्लिश टीम के लिए हैरी ब्रूक ने 26 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। इसके अलावा बेन डकेट ने 39 रन औऱ फिलिप सॉल्ट ने 23 रन बनाए।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबरा रविवार को मुंबईओ के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार