Shafali Verma Record: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का छठा मुकाबला बीते रविवार, 14 जून बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा (Shafali Verma) 5 गेंदों पर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुई। गौरतलब है कि शेफाली ने अपनी छह रनों की छोटी पारी के बावजूद एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।
दरअसल, 22 साल की शेफाली महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की ऐसी पहली खिलाड़ी बन गई है, जिन्होंने अपनी टीम की इनिंग की शुरुआत छक्के के साथ की। उन्होंने सादिया इकबाल की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था, जिसके साथ ही उनके नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इस टूर्नामेंट के 17 साल के इतिहास में शेफाली के अलावा दूसरा कोई ये कारनामा नहीं कर सका है।
बताते चलें कि शेफाली ने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी शुरुआत तो दिलाई, लेकिन वो ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सकी और आखिर में सादिया इकबाल की पांचवीं गेंद पर ही मुनीबा अली को कैच देकर आउट हो गईं। हालांकि बैटिंग से फ्लॉप होने के बाद उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से परफॉर्म करके दिखाया और 3 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट झटका।
बात करें अगर भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तो एजबेस्टन के मैदान पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। उनके लिए स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक रन बनाए और 44 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली।
World Cups and India vs Pakistan - the script rarely changes. pic.twitter.com/k2fGsbX2PB
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) June 14, 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
यहां से अब पाकिस्तान के सामने जीत हासिल करने के लिए 171 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए वो 17 ओवर ही मैदान पर टिक पाए और 106 रनों पर ऑल आउट हुए। पाकिस्तान के लिए मुनीबा अली ने 35 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली। दूसरी तरफ भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए।