Advertisement

Shafali Verma T20I Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार (30 दिसंबर) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 15 रन से हराकर सीरीज 5-0 से क्लीन स्वीप कर दी।

Advertisement

प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया भारत की ओपनिंग बैटर शेफाली वर्मा को जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए। शेफाली ने 5 मैच में 80.33 की औसत और 181.120 की स्ट्राईक रेट से 241 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए शेफाली को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। यह तीसरी बार है जब 21 साल की शेफाली को यह खिताब मिला है।

बतौर भारतीय टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने के मामले में शेफाली संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गई हैं। उनके अलावा पूर्व कप्तान मिताली राज, हरमनप्रीत कौर औऱ दीप्ति शर्मा भी 3-3 बार यह कमाल कर चुकी है।

हालांकि शेफाली आखिरी मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही और 6 गेंद में सिर्फ 5 रन ही बना पाई।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जिसमें कप्तान हरमनप्रीत ने 43 गेंदों में 68 रन की पारी खेली। निचले क्रम में अरुंधति रेडडी ने नाबाद 27 रन और अमनजोत कौर ने 21 रन बनाए।

इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 7 विकेट गवाकर 160 रन ही बना पाई। हसिनी परेरा ने 42 गेंदों 65 रन और इमेशा दुलानी ने 39 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली। लेकिन इन दोनों के अलावा कोई अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

भारत के लिए गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, वैश्नवी र्मा, श्री चरणी, कौर औऱ रेड्डी ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

 

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार