न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसका दूसरा मुकाबला मंगलवार, 18 मार्च को यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन में खेला गया। ये मुकाबला बारिश के कारण थोड़ा देर से शुरू हुआ और 15-15 ओवर का कर दिया गया। हालांकि, इस मैच में भी पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा। मेजबान टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

Advertisement

पिछले मैच की तरह इस मैच में भी पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह से धराशायी रही लेकिन शाहीन अफरीदी की कुछ शानदार हिट्स ने उन्हें एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। शाहीन ने आखिरी ओवरों में 14 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 22 रन बनाए और अपनी टीम को 15 ओवरों में 135 के स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

इस दौरान शाहीन के बल्ले से एक गगनचुंबी छक्का भी देखने को मिला। उनका ये छक्का इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। पाकिस्तान की पारी के 15वें ओवर में ये बड़ा छक्का देखने को मिला। ओवर की तीसरी गेंद पर नीशम ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल डिलीवरी की। अफरीदी ने मौका देखा और गोल्फर की तरह बल्ला घुमाया, जिससे गेंद लॉन्ग-ऑन बाउंड्री के पार चली गई। उनके इस शॉट में कनेक्शन इतना सही था कि गेंद 95 मीटर दूर जाकर गिरी। उनके इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान के लिए सलमान अली आगा ने एक छोर संभालकर 28 बॉल पर 4 चौके और 3 छक्के ठोकते हुए सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। शादाब खान (14 बॉल पर 26 रन) और शाहीन अफरीदी (14 बॉल पर 22 रन) ने भी अहम पारियां खेली। हालांकि टीम के बाकी खिलाड़ी बेहद सस्ते में आउट हुए जिस वज़ह से पाकिस्तान निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 135 रन ही जोड़ पाया। इसके बाद 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टिम सेफर्ट और फिल एलन ने कीवी टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलवाई और पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 66 रनों की साझेदारी की। टिम सेफर्ट ने तो शाहीन अफरीदी के एक ओवर में ही 4 छक्के ठोककर 26 रन जड़ दिए और 22 बॉल पर 45 रनों की तूफानी पारी खेल डाली। 

वहीं, फिन एलन ने 16 बॉल पर 38 रन बनाए। आपको बता दें कि अच्छी शुरुआत के बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्क चैपमैन (01), डेरिल मिचेल (14) और जेम्श नीशम (5) सस्ते में आउट हुए, लेकिन आखिर में विकेटकीपर बैटर मिशेल है ने 16 बॉल पर नाबाद 21 रन ठोकते हुए कप्तान माइकल ब्रेसवेल (5) के साथ मैच को खत्म किया और इस तरह न्यूजीलैंड ने 13.1 ओवर में 136 रनों का टारगेट हासिल करते हुए 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार