पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद उनके देश में भूचाल सा आ गया है। खासकर, पाकिस्तान के प्रीमियर फास्ट बॉलर शाहीन अफरीदी तो इस समय आलोचकों के निशाने पर हैं। यहां तक कि शाहीन के ससुर और लेजेंड शाहिद अफरीदी भी अपने दामाद शाहीन अफरीदी की बुराई करने से पीछे नहीं हटे। अफरीदी ने कहा कि शाहीन वही गलतियां दोहरा रहे हैं जिनके लिए उनके करियर में पहले उनकी बुराई हुई थी।

Advertisement

बाएं हाथ के पेसर ने पूरे टूर्नामेंट में खेले गए पांच मैचों में आठ विकेट लिए, लेकिन उनका इकॉनमी रेट 10.52 था। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका बनाए रखने के लिए पहली पारी में 212 रन बनाने के बाद श्रीलंका को अपने आखिरी मैच में 147 रन पर रोकना था लेकिन वो ना सिर्फ श्रीलंका को 147 तक रोकने में नाकाम रहे लेकिन बहुत मुश्किल से 212 रनों का बचाव कर पाए। इस मैच में शाहीन ने अपने चार ओवर में 48 रन दिए। उन्होंने आखिरी ओवर फेंका और 22 रन दिए, जिससे पाकिस्तान ने मैच सिर्फ पांच रन से जीता।

Advertisement

समा टीवी पर अपने दामाद की क्लास लगाते हुए अफरीदी ने कहा, "वो (शाहीन अफरीदी) काफी समय से खेल रहे हैं। आपको नहीं पता कि आखिरी ओवर कहां से फेंकना है। उन्हें कई बार बताया गया है, उन्हें अब तक ये बातें पता होनी चाहिए। वो अपनी पुरानी गलतियां बार-बार दोहरा रहे हैं। जब कोई राइट-हैंडर बैटिंग कर रहा हो, तो आप राउंड द विकेट से बॉलिंग नहीं कर सकते। अगर कोई फिर भी उस एंगल से बॉलिंग करना चाहता है, तो लेफ्ट-आर्मर को स्टंप्स पर बॉलिंग करनी होगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

आगे बोलते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा, "जब थर्ड-मैन और पॉइंट फील्डर सर्कल के अंदर होते हैं, तो आप वाइड यॉर्कर नहीं डाल सकते। ये एंगल एशियन पिचों पर बैट्समैन के लिए हिट करना आसान हो जाता है। अगर आप ओवर द विकेट से बॉलिंग करते, तो बैट्समैन के लिए छक्का मारना मुश्किल होता। मुझे नहीं पता कि ये लोग कब सीखेंगे। वो न तो सीखते हैं और न ही सीखना चाहते हैं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार