बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान शाकिब अल हसन अपने खराब रवैय्ये के चलते एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। शाकिब को पहले भी कई बार उनके अंपायर के साथ खराब व्यवहार के लिए फटकार लग चुकी है लेकिन वो अपना रवैय्या सुधारने के मूड में नहीं हैं जिसका एक ताजा उदाहरण बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में देखने को मिला है।

Advertisement

ये घटना बांग्लादेश प्रीमियर लीग के तीसरे मैच फॉर्च्यून बारीशल और सिल्हट स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबले में देखने को मिली। इस मैच में शाकिब की टीम बारीशल ने 194 रन बनाए थे लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में शाकिब ने सिर्फ 26 गेंद में अपना अर्द्धशतक लगा दिया। आउट होने से पहले शाकिब ने 32 गेंद में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए।

Advertisement

हालांकि, शाकिब ने अपनी इस पारी से ज्यादा अपने खराब बर्ताव के चलते सुर्खियां बटोरी। दरअसल, हुआ ये कि फॉर्च्यून बारीशल की पारी के 16वें ओवर में स्ट्राइकर्स के पेसर रेजूर रहमान गेंदबाजी कर रहे थे और इस ओवर की चौथी गेंद रहमान ने बाउंसर डाली। इस गेदं को खेलने के लए शाकिब स्ट्राइक पर थे और उन्हें लगा कि गेंद उनके सिर के ऊपर से गई है और गेंद को वाइड दिया जाना चाहिए।

मगर अंपायर ने वाइड नहीं देकर इस ओवर का पहला बाउंसर करार दिया। अंपायर का फैसला देखकर शाकिब चिढ़ गए और वो अंपायर पर चिल्लाने लगे और लेग अंपायर के पास बहस करने के लिए पहुंच गए। इस दौरान शाकिब अपना आपा खोते हुए साफ दिखे जिसकी वजह से अंपायर्स भी असहज दिखे। इस घटना के चलते सोशल मीडिया पर शाकिब की काफी आलोचना की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार