भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने बुधवार को आईसीसी की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में छलांग लगाई। इसके अलावा भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी अपने रैंकिंग में इजाफा किया। शार्दुल ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की दोनों पारियों में 57 और 60 रनों की शानदार पारी खेली जिसके चलते वह बल्लेबाजों की सूची में 79वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

वोक्स जिन्होंने करीब एक साल बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी की है, उन्होंने चौथे टेस्ट की दोनों पारियों में 50 और 18 रन की पारी खेली जिससे वह बल्लेबाजों के रैंकिंग में सात पायदान की उछाल के साथ 87वें स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने द ओवल में सात विकेट भी अपने नाम किए थे जिसके कारण उन्होंने गेंदबाजों की रैंकिंग में तीन पायदान का इजाफा किया और वह 23वें स्थान पर पहुंच गए।

Advertisement

वोक्स ने ऑलराउंडरों की रैकिंग में वापसी करते हुए दो स्थान का इजाफा किया और सातवें स्थान पर पहुंच गए। भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने द ओवल में चार विकेट अपने नाम किए थे। अब सीरीज में उनके कुल 18 विकेट हो गए हैं। बुमराह ने एक स्थान का इजाफा किया है और अब वह 10वें स्थान से नौंवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन जिनके नाम सीरीज में 21 विकेट है, उन्होंने भी गेंदबाजों की सूची में तीन स्थान का इजाफा किया है अब वह 33वें स्थान पर आ गए हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बल्लेबाजों की सूची में 813 रेटिंग अंक के साथ पांचवें नंबर पर बने हुए।

इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप रैंकिंग में नौ स्थान ऊपर आ गए हैं। अब वह बल्लेबाजों की सूची में 49वें स्थान पर हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज के पहले चार मैच नहीं खेलने के बावजूद रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार