T20 World Cup 2026, India vs Netherlands: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में भारत ने शानदार वापसी करते हुए नीदरलैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा किया। शुरुआती झटकों के बाद शिवम दुबे ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर रनगति को तेज़ कर दिया। दुबे की विस्फोटक बल्लेबाज़ी के चलते भारत 193 रन तक पहुंचने में कामयाब रहा।

Advertisement

बुधवार (18 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। हालांकि शुरुआत भारत के लिए कुछ खास नहीं रही और अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन ने तेज़ शुरुआत तो दी, लेकिन 7 गेंदों में 18 रन बनाकर बड़ी पारी नहीं खेल सके।

Advertisement

मध्यक्रम में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने कुछ देर पारी संभाली। तिलक ने संयम के साथ 27 गेंदों में 31 रन जोड़े, जबकि कप्तान सूर्यकुमार ने 28 गेंदों में 34 रनों की उपयोगी पारी खेली। इसके बाद शिवम दुबे ने जिम्मेदारी उठाते हुए हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों में 76 रन की अहम साझेदारी निभाई। दुबे ने 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 31 गेंदों में 66 रन ठोके, वहीं हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों में 30 रन बनाकर पारी को मजबूती दी। इन पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 193 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

नीदरलैंड के लिए गेंदबाजी में लोगन वैन बीक ने 3 विकेट झटके, वहीं आर्यन दत्त ने 2 विकेट चटकाए। इसके काइल क्लेन को भी 1 सफलता मिली।

टीमें इस मैच के लिए
भारत प्लेइंग (XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: LIVE Cricket Score

नीदरलैंड प्लेइंग (XI): मैक्स ओ'डॉड, माइकल लेविट, बेस डी लीडे, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), कॉलिन एकरमेन, जैक लायन-कैशेट, रूलोफ वान डेर मेरवे, लोगन वैन बीक, नूह जोसेफ, आर्यन दत्त, काइल क्लेन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार