आईपीएल 2021 के पहले क्वालिफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और उनका ये फैसला बिल्कुल सही साबित भी हुआ। जॉश हेज़लवुड ने दिल्ली को दो बड़े झटके देकर बैकफुट पर धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Advertisement

हेज़लवुड ने इस दौरान सबसे पहले अपने दूसरे ओवर में शिखर धवन को आउट किया और इसके बाद अपने तीसरे ओवर में श्रेयस अय्यर को आउट किया। अय्यर इससे पहले काफी बेरंग नज़र आए और आउट होने से पहले 8 गेंदों में सिर्फ 1 रन ही बना सके।

Advertisement

हेज़लवुड के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद को फ्लिक करने के चक्कर में वो गेंद को हवा में मार बैठे और रुतुराज गायकवाड़ ने आसान सा कैच पकड़कर औपचारिकता को पूरा किया। अय्यर शानदार फॉर्म में चल रहे थे लेकिन इस मैच में वो जिस तरह खेल रहे थे उसे देखकर ये बिल्कुल भी नहीं लगा कि वो टिक कर खेल सकते हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने ताज़ा समाचार लिखे जाने तक 13 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि यहां से कैपिटल्स कितना बड़ा स्कोर बना पाती है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार