गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans Captain) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए शुभमन गिल (Shubman Gill) को नया कप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार (27 नवंबर) की सुबह इसकी आधिकारिक घोषणा की। शुरूआती दो सीजन में टीम के कप्तान रहे हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के वापस मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ जुड़ने के बाद गुजराज ने गिल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। 

Advertisement

24  साल के गिल को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले 8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। उस सीजन में वह चैंपियन टीम का हिस्सा भी रहे। 2023 आईपीएल में उन्होंने सबसे ज्यादा 890 रन बनाए और टीम को फाइनल में पहुंचने में अहम रोल निभाया। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक को गुजरात से ट्रेड किया है। जिसकी आधिकारिक जानकारी सोमवार को मुंबई और हार्दिक ने खुद कर दी। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने रविवार को अपने रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी थी, जिसमें हार्दिक गुजरात टीम में शामिल थे। लेकिन लिस्ट जारी होने के बाद देर शाम ट्रेड पूरा हुआ। 

हार्दिक को वापस टीम में शामिल करने के लिए मुंबई ने गुजरात को 15 करोड़ रुपये दिए हैं। इसके अलावा एक ट्रांसफर फीस भी दी है, जिसका 50 प्रतिशत आपसी समझौते के तहत हार्दिक को मिलेगा। हार्दिक की वापसी के बाद मुंबई के पास आगामी ऑक्शन के लिए पर्स में 25 लाख रुपये बचे थे। 

मुंबई ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को ट्रेड किया था, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन के ऑक्शन में 17.50 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में खरीदा था। ग्रीन के ट्रेड के बाद ऑक्शन के लिए मुंबई के पर्स में 17.75 करोड़ रुपये हो गए हैं। ऑक्शन के लिए गुजरात के पर्स में सबसे ज्यादा 38.15 करोड़ और आरसीबी के पर्स में 23.25 करोड़ हैं।

बता दें कि आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है। 

Advertisement

ट्रेड और आईपीएल रिटेनशन के बाद मुंबई, गुजरात औऱ आरसीबी की फाइनल टीम

मुंबई इंडियंस: आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस, इशान किशन, जेसन बेहरनडॉर्फ, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय सिंह, एन. तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, रोहित शर्मा, रोमारियो शेफर्ड (कप्तान), शम्स मुलानी, सूर्य कुमार यादव, टिम डेविड, विष्णु विनोद, हार्दिक पंड्या (ट्रेड)।

गुजरात टाइटंस: अभिनव सदारंगानी, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, डेविड मिलर, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, नूर अहमद, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, शुभमन गिल (कप्तान), विजय शंकर, ऋद्धिमान साहा।

Advertisement

Also Read: Live Score

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: आकाश दीप, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, हिमांशु शर्मा, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मनोज भंडागे, मयंक डागर (ट्रेड), मोहम्मद सिराज, राजन कुमार, रजत पाटीदार, रीस टॉपले, सुयश प्रभुदेसाई, विराट कोहली, विशक विजय कुमार, विल जैक्स, कैमरून ग्रीन (ट्रेड)।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार