भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एडिलेड में होने वाले पिंक बॉल टेस्ट से पहले एक खुशखबरी सामने आई है। दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल ने एडिलेड ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले प्रैक्टिस शुरू कर दी है। इस बल्लेबाज को कथित तौर पर फिट घोषित किया गया है और वो एडिलेड में होने वाले महत्वपूर्ण टेस्ट में खेल सकते हैं।

Advertisement

गिल का एक वीडियो भी सामने आ गया है जिसमें उन्हें नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए देखा गया। इस वीडियो को देखकर भारतीय फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है और अब उन्हें उम्मीद है कि गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए पूरी तरह फिट हो गए हैं। गिल की प्रैक्टिस का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि गिल उंगली में दुर्भाग्यपूर्ण चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे। गिल की जगह भारतीय टीम ने देवदत्त पडिक्कल को तीसरे नंबर पर उतारा था। हालांकि, कर्नाटक का ये बाएं हाथ का बल्लेबाज बल्ले से कुछ खास नहीं कर सका और दो पारियों में केवल 25 रन ही बना पाया। गिल के फिट होने का मतलब ये भी है कि अब दूसरे टेस्ट में वो पड्डिकल की जगह वापसी करेंगे।

अगर पहले टेस्ट की बात करें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, भारत ने मेजबान टीम पर दबदबा बनाए रखा और हर विभाग में उन्हें मात दी। विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारियों की बदौलत भारत ने विशाल लक्ष्य निर्धारित करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 238 रनों पर ढेर कर दिया और 295 रनों की शानदार जीत हासिल की।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार