कोलंबो, 17 फरवरी)| मोना मेसराम (नाबाद 78) और कप्तान मिताली राज (नाबाद 73) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर में शुक्रवार को बांग्लादेश को नौ विकेट से हरा दिया। नोंड़ेस्क्रीप्ट क्रिकेट क्लब मैदान पर खेले गए मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे। भारत ने आसान से लक्ष्य को 33.3 ओवरों में महज एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। पहले टेस्ट मैच से पहले कोहली एंड कंपनी को लगा झटका

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दीप्ति शर्मा (1) कुल 22 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थीं। लेकिन इसके बाद मेशराम और मिताली ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। 

मेसराम ने अपनी पारी में 92 गेंदों में 12 चौके लगाए। वहीं मिताली ने अपनी पारी में 87 गेंदो का सामना करते हुए 10 चौके और एक छक्का जड़ा। मेसराम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश के बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने 14 रनों पर ही बांग्लादेश के दो विकेट गिरा दिए थे। शर्मिने अख्तर (35) और फरगाना हक (50) ने तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की। 

दोनों ने धीमी बल्लेबाजी की और 23.2 ओवर में 2.65 की औसत से रन जोड़े। लेकिन इन दोनों के जाने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर अंकुश सा लगा दिया। लगातार विकेट लेने के साथ भारतीय गेंदबाज बांग्लादेश को रनों के लिए भी तरसा रहे थे। केकेआर का दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल 2017 से बाहर

निगार सुल्तान (18), सलमा खातुन (14) बमुश्किल अपने खाते में रन जोड़ने में सफल रहीं।  भारत की तरफ से मानसी जोशी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। देविका वैद्य को दो सफलता मिली। शिखा यादव और राजेश्वरी गायकवाड़ के हिस्से एक-एक विकेट आया। राजेश्वरी ने एक रन आउट भी किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार