England Women vs India Women, 1st T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग जोड़ी स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने शनिवार (28 जून) को इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

मंधाना और वर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 77 रन की साझेदारी की। दोनों ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा पचास प्लस साझेदारियां करने का रिकॉर्ड बना दिया है। यह 21वीं बार है जब किसी भी विकेट के लिए पचास या उससे ज्यादा रन की साझेदारी हुई है।  

Advertisement

इस लिस्ट में दोनों ने एलिसा हीली और बैथ मूनी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके बीच 20 बार जब किसी भी विकेट के लिए पचास या उससे ज्यादा रन की साझेदारी हुई है।  

इस मुकाबले में मंधाना ने 62 गेंदों में 112 रन की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के जड़े। वह पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ा है। वहीं वर्मा ने 22 गेंदों में 20 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 97 रन से हरा दिया। यह इस फॉर्मेट में इंग्लैंड की महिला टीम की सबसे बड़ी हार है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 14.5 ओवर में 113 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार