India Women vs South Africa Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा (SHAFALI VARMA) और स्मृति मंधाना ( SMRITI MANDHANA) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। शेफाली और मंधाना ने मिलकर पहला विकेट के लिए 52 ओवर में 292 रनों की साझेदारी की।

 
Advertisement

महिला टेस्ट क्रिकेट के 90 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब पहली पारी के लिए 250 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी हुई है। इसके अलावा महिला टेस्ट में किसी भी विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारी है।  इससे पहले पाकिस्तान की किरण बलूच औऱ साजिदा शाह 2004 में वेस्टइंडीज के खिलाफ करांची के खिलाफ हुए मैच में पहले विकेट के लिए 242 रन की साझेदारी की थी। 

Advertisement

डेल्मी टकर ने मंधाना को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। मंधाना ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ते हुए 161 गेंदों में 27 चौकों औऱ 1 छक्के की मदद से 149 रन की पारी खेली। 

वहीं शेफाली ने अपना पहला इंटरनेशनल शतक जड़ा है। 

मंधाना पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई है, जिसने टेस्ट और वनडे दोनों में विदेश औ अपनी सरजमीं पर शतक जड़ा है। इससे पहले उन्होंने 2021 में कैरारा ओवल में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ 127 रन की पारी खेली थी। मंधाना

ने इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज में दो शतक जड़े थे। ़

Advertisement

इसके अलावा इस मैच में मंधाना और शेफाली ने एक और खास आंकड़ा भी हासिल कर लिया।  दोनों ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 रन भी पूरे कर लिए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार