सौरव गांगुली ने लंदन में मनाया अपना 50वां बर्थडे,सड़क पर डांस करते हुए आए नजर, देखें VIDEO

Updated: Sat, Jul 09 2022 08:56 IST
सौरव गांगुली ने लंदन में मनाया अपना 50वां बर्थडे,सड़क पर डांस करते हुए आए नजर, देखें VIDEO (Image Source: Google)

भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने शुक्रवार को अपना 50वां बर्थडे लंदन में परिवार और दोस्तों के साथ मनाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में गांगुली को अपने प्रियजनों के साथ प्रतिष्ठित लंदन आई के पास सड़क पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। उन्हें बॉलीवुड के मशहूर गानों पर कुछ मूव्स करते हुए देखा गया।

जहां बीसीसीआई प्रमुख को अपने दोस्तों और पत्नी डोना गांगुली के साथ दिल खोलकर मस्ती करते हुए देखा जा सकता है, वहीं उनकी बेटी सना को फुटपाथ पर बैठे देखा जा सकता है, लेकिन बाद में गांगुली अपनी बेटी को उनके साथ शामिल होने के लिए कहते हैं, जिसके बाद वे सभी एक साथ डांस करते हैं।

सोशल मीडिया पर एक अन्य तस्वीर में, पूर्व कप्तान को उनके पूर्व साथी और दिग्गज सचिन तेंदुलकर, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह के साथ उनके बर्थडे पर देखा जा सकता है।

एक दशक से अधिक के अंतरराष्ट्रीय करियर में, गांगुली ने 113 टेस्ट और 311 एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में करीब 19,000 रन बनाए और 38 शतक बनाया। वनडे में, वह तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद भारत के लिए सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं।
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें