एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) और सिसांडा मगाला (Sisanda Magala) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार (27 जनवरी) को खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 27 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। साउथ अफ्रीका के 298 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम 44.2 ओवर में 271 रनों पर ऑलआउट हो गई है। देखें स्कोरकार्ड 

Advertisement

नॉर्खिया-मगाला ने इंग्लैंड को किया पस्त

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरूआत धमाकेदार रही। जेसन रॉय और डेविड मलान ने मिलकर 19.2 ओवर में पहले विकेट के लिए 146 रन जोड़े। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे और 125 रन के अंदर सभी 10 विकेट गिर गए। रॉय ने 91 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 113 रन की पारी खेली। वहीं डेविड मलान ने 55 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें उन्होंने नौ चौके जड़े।

साउथ अफ्रीका की वापसी कराई एनरिक नॉर्खिया और सिसांडा मगाला ने। नॉर्खिया ने 4 विकेट और मगाला ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा कागिसो रबाडा ने दो और तबरेज शम्सी ने एक विकेट अपने खाते में डाला। 

डुसेन के शतक से साउथ अफ्रीका हुई मजबूत 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने रासी वैन डर डुसेन के शतक के दम 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। डुसेन ने 117 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 111 रनों की पारी खेली। इसके अलावा डेविड मिलर ने 53 रन, क्विंटन डी कॉक ने 37 रन और कप्तान टेम्बा बावुमा ने 37 रन बनाए।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए सैम कुरेन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर, मोईन अली, आदिर रशीद और ओली स्टोन ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार