जोहांसबर्ग, 15 जनवरी (CRICKETNMORE)| मेजबान साउथ अफ्रीका ने न्यू वंडर्स स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को श्रीलंका को पारी और 118 रनों से हरा दिया। इसी के साथ मेजबानों ने तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने ज्यां पॉल ड्यूमिनी (155) और हाशिम अमला (134) की शानदार पारियों की मदद से अपनी पहली पारी में सभी विकेट गंवाते हुए 426 रन बनाए थे। 

तीसरे दिन श्रीलंका मेजबान टीम के सामने पूरी तरह से बिखर गई और एक ही दिन में अपनी दोनों पारियों में ऑल आउट हो कर मैच गंवा बैठी। दूसरे दिन श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाते हुए 80 रन बनाए थे। तीसरे दिन इसी स्कोर से आगे खेलने उतरी मेहमान टीम अपने खाते में कुल 51 रन ही जोड़ पाई और बाकी के छह विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गई। धोनी के इस चहेते क्रिकेटर ने क्रिकेट को किया शर्मसार, जरूर देखें

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया। इसके बाद अपनी दूसरी पारी में भी श्रीलंकाई बल्लेबाज मेजबान गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए और पूरी टीम 177 रनों पर आउट होकर हार झेलने पर मजबूर हो गई। 

इस मैच में श्रीलंका का सिर्फ एक ही बल्लेबाज 50 का आंकड़ा पार कर सका। सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ने दूसरी पारी में 50 रन बनाए। वहीं पहली पारी में कुशल मेंडिस (41) श्रीलंका की तरफ से सर्वोच्च स्कोरर रहे थे। 

पहली पारी में मेजबान टीम की तरफ से कागिसो रबादा और वारनेन फिलेंडर ने तीन-तीन विकेट लिए। व्यान पारनेल और डुनने ओलीवर को दो-दो सफलता मिली। कप्तानी को लेकर कोहली ने दिया विराट बयान, सुनकर इंग्लैंड खेमे की उड़ सकती है नींद

दूसरी पारी में वारनेल को चार विकेट मिले। ओलीवर को तीन और रबादा दो विकेट लेने में सफल रहे। फिलेंडर को एक विकेट मिला। 

ड्यूमिनी को मैन ऑफ द मैच और डीन एल्गर को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार