सेंचुरियन/नई दिल्ली, 29 जनवरी (CRICKETNMORE)) । हाशिम अमला और रिली रोसोयू के शतकों की मदद से साउथ अफ्रीका ने पांचवें और आखिरी वन डे क्रिकेट मैच में आज वेस्टइंडीज को 131 रन से हरा दिया। अमला ने 133 रन बनाये जबकि रोसोयू ने 132 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका ने बारिश के कारण 42 ओवर तक सीमित मैच में पांच विकेट पर 361 रन बनाये। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 230 रन पर आउट हो गई। साउथ अफ्रीका के लिये तेज गेंदबाज वेन परनेल ने 42 रन देकर चार विकेट लिये।


जरूर पढ़ें ⇒ न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार


इस जीत से साउथ अफ्रीका ने सीरीज 4–1 से जीत ली। अमला और रोसोयू ने वेस्टइंडीज की कमजोर गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाते हुए तीसरे विकेट के लिये 247 रन की साझेदारी करके अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। दोनों ने जोहानिसबर्ग में दूसरे मैच में भी शतक जमाया था जिसके बाद एबी डिविलियर्स ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया था। अमला ने अपनी 105 गेंद की पारी में 11 चौके और छह छक्के लगाये। वहीं रोसोयू ने 83 गेंद में शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और आठ छक्के जड़े।

(एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार