India vs South Africa T20I Series: आईपीएल 2022 के बाद साउथ अफ्रीका की टीम पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को दिल्ली  में खेला जाएगा। इसके बाद कटक,विशाखापत्तनम,राजकोट औऱ बेंगलुरु में मुकाबले खेले जाएंगे। आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच 19 जून को होगा। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को मद्देनजर रखते हुए दोनों ही टीमों के लिए यह अहम सीरीज है। 

Advertisement

बता दें कि आईपीएल के मौजूदा सीजन का फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा।

Advertisement

साउथ अफ्रीका की टीम आखिरी बार मार्च 2020 में भारत दौरे पर आई थी और धर्मशाला में खेला गया वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट पर चढ़ गया था। इस मैच के बाद कोविड-19 के कारण सीरीज रद्द हो गई थी।

दोनों टीमों के बीच आखिरी बार टी-20 सीरीज सितंबर 2019 में खेली गई थी, जब साउथ अफ्रीका की टीम तीन टी-20 और तीन टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई थी। इसके बाद पिछले साल के अंत में तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम साउथ अफ्रीका गई थी।

बता दें कि साउथ अफ्रीका के ज्यादातर स्टार खिलाड़ी फिलहाल भारत में ही आईपीएल खेल रहे हैं। क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, रासी वैन डेर डूसन, लुंगी एंगिडी और एनरिक नॉर्खिया अलग-अलग फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं।

साउथ अफ्रीका के भारत दौरा 2022 शेड्यूल

9 जून, पहला टी-20 इंटरनेशनल, दिल्ली

Advertisement

12 जून, दूसरा टी-20 इंटरनेशनल, कटक

14 जून, तीसरा टी-20 इंटरनेशनल,विशाखापत्तनम

17 जून, चौथा टी-20 इंटरनेशनल, राजकोट

Advertisement

19 जून, पांचवां टी-20 इंटरनेशनल, बेंगलुरु
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार