कैनबरा/नई दिल्ली, 02 मार्च (CRICKETNMORE) । वर्ल्ड कप मे अपने शुरुआती दो मैच जीतकर आत्मविश्वास से लबरेज आयरलैंड का कल साउथ अफ्रीका से सामना होगा। आयरलैंड के सामने सबसे बड़ी चुनौती एबी डिविलियर्स के बल्ले पर अंकुश लगाने की होगी। तूफानी रफ्तार से रन उगल रहे डिविलियर्स के बल्ले को बांधकर रखने की हर रणनीति नाकाम साबित होती आई है। वह विरोधी गेंदबाजी पर न सिर्फ दबाव बनाते हैं बल्कि उसका मनोबल भी तोड़ देते हैं। इसका अनुभव वेस्टइंडीज को पिछले मैच में हुआ जब साउथ अफ्रीकी कप्तान ने पेट की गड़बड़ के बावजूद 66 गेंद में 17 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 162 रन बना डाले थे। साउथ अफ्रीका ने वह मैच 257 रन से जीता।

Advertisement

डिविलियर्स ने जनवरी में इसी टीम के खिलाफ सिर्फ 31 गेंदों में वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक जमाया था जिसके बाद आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने उन्हें धरती का सबसे कीमती क्रिकेटर कहा था। एक सप्ताह पहले भारत के हाथों 130 रन से पराजय झेल चुकी साउथ अफ्रीकी टीम को डिविलियर्स से एक बार और ऐसी ही पारी की उम्मीद है।

Advertisement

दूसरी ओर वेस्टइंडीज के पूर्व कोच फिल सिमंस के मार्गदर्शन में खेल रही आयरलैंड टीम ने पहले दो मैच जीतकर सभी को चौका दिया है। आयरलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 25 गेंद और चार विकेट बाकी रहते जीत दर्ज की थी। पाल स्टर्लिंग, एड जायस और नील ओ ब्रायन ने उस मैच में अर्धशतक बनाये थे।

अगले मैच में उसने संयुक्त अरब अमीरात को नौ विकेट से हराया। यदि किस्मत ने साथ दिया तो बाकी चार मैचों में से एक जीतने पर भी वह क्वार्टर फाइनल में पहुंच सकता है। पिछले रिकॉर्ड के आधार पर साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी है। आयरलैंड अभी तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों वनडे हार चुका है। आखिरी बार उनका सामना 2011 वर्ल्ड कप में कोलकाता में हुआ था जिसमें साउथ अफ्रीका 131 रन से विजयी रहा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

साउथ अफ्रीका:- एबी डिविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, किंटोन डिकाक, फरहान बेहार्डियेन, जेपी डुमिनी, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, मोर्नी मोर्कल, डेल स्टेन, काइल एबोट, वेन परनेल, आरोन फागिंसो, रिली रोसोयू।

Advertisement

आयरलैंड:- विलियम पोर्टरफील्ड (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, पीटर चेस, एलेक्स कुसाक, जार्ज डाकरेल, एड जायस, एंड्रयू मैकब्रायन, जान मूनी, केविन ओब्रायन, नियाल ओब्रायन, मैक्स सोरेनसेन, पाल स्टर्लिंग, स्टुअर्ट थाम्पसन, गैरी विल्सन, क्रेग यंग।

ऐजंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार