Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 34वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सोमवार (24 अप्रैल) को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अब तक इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। सनराइजर्स ने अपने शुरुआती 6 मुकाबलों में से चार मैचों में हार का सामना किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में से पांच मुकाबलों में हार झेल चुकी है।

सनराइजर्स के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन हैरी ब्रूक ने बनाए हैं। ब्रूक ने 6 इनिंग में एक शतक के दम पर 156 रन जोड़े हैं। वहीं टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ मयंक मारकंडे हैं जिन्होंने 4 मैचों में 8 विकेट झटके हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे सफल बल्लेबाज़ कप्तान डेविड वॉर्नर हैं जिन्होंने 6 मैचों में 4 अर्धशतक के दम पर 285 रन बनाए हैं। टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ कुलदीप यादव हैं जिनके नाम 6 मैचों में 6 विकेट हैं।

SRH vs DC: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 24 अप्रैल 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद

SRH vs DC: Pitch Report

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक हाईस्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है। यहां की पिच बल्लेबाज़ों को मदद करती है। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 180 रन रहता है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करती है।

यहां पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था जिसमें मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 192 रन बनाए थे, इसके जवाब में हैदराबाद 19.5 ओवर में 178 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। MI ने मैच 14 रनों से जीता था।

SRH vs DC Head-to-Head

कुल - 21
दिल्ली कैपिटल्स  - 10
सनराइजर्स हैदराबाद - 11

SRH vs DC: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Dream 11 Team

विकेटकीपर - हेनरिक क्लासेन
बल्लेबाज़ -  डेविड वॉर्नर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक
ऑलराउंडर - मिचेल मार्श, अक्षर पटेल, एडेन मार्कराम (उपकप्तान), मार्को जानसेन
गेंदबाज़ - इशांत शर्मा, एनरिक नॉर्खिया, मयंक मारकंडे

Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI

हैरी ब्रूक, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, मार्को जानसेन, वाशिंगटन सुंदर, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक

Delhi Capitals Probable Playing XI

डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, फिल साल्ट (विकेटकीपर), मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार