Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 25वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार (18 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस ने चार-चार मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने दो मैचों में जीत और दो मैचों में हार का सामना किया है।

इस मैच में आप सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्कराम पर दांव खेल सकते हैं। मार्कराम ने अब तक तीन मैचों में ऑरेंज आर्मी के लिए सीजन में 43.50 की औसत और 181.25 की स्ट्राइक रेट से कुल 87 रन बनाए हैं। हैदराबाद के पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ मार्कराम का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने महज 26 गेंदों पर तूफानी बल्लेबाज़ी करके कुल 50 रन बनाए थे। वह गेंदबाज़ी करके भी आपको पॉइंट्स जीता सकते हैं। उपकप्तान के तौर पर तिलक वर्मा (177 रन) या मयंक मारकंडे (2 मैच 6 विकेट) पर दांव खेला जा सकता है।

SRH vs MI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 18 अप्रैल 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद

SRH vs MI: Pitch Report

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच एक हाईस्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है। यहां की पिच बल्लेबाज़ों को मदद करती है। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 180 रन रहता है।

इस मैदान पर पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था जिसमें SRH ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था। मेहमान टीम पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 143 रन बनाए थे जिसके बाद ऑरेंज आर्मी ने 17.1 ओवर में राहुल त्रिपाठी की नाबाद 48 गेंदों पर 74 रनों की पारी के दम पर मैच 8 विकेट से जीत लिया था। 

SRH vs MI Head-to-Head

कुल - 18
सनराइजर्स हैदराबाद - 09
मुंबई इंडियंस - 09

SRH vs MI: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Dream 11 Team

विकेटकीपर - ईशान किशन
बल्लेबाज- राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा (उपकप्तान), हैरी ब्रूक
ऑलराउंडर - एडेन मार्कराम (कप्तान), मार्को जानसन, कैमरून ग्रीन
गेंदबाज- उमरान मलिक, पीयूष चावला, मयंक मारकंडे

Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI 

हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन

Mumbai Indians Probable Playing XI 

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जानसेन, रिले मेरेडिथ

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार