श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप 2025 से पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। ज़िम्बाब्वे के आगामी टी-20 दौरे के लिए 17 खिलाड़ियों वाली टीम की घोषणा की गई है। चरिथ असलांका टीम की कप्तानी जारी रखेंगे जबकि स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा श्रीलंका के टी-20 ग्रुप से बाहर हैं।

Advertisement

हसरंगा ने ने आखिरी बार इस साल जनवरी में न्यूज़ीलैंड दौरे के दौरान इस प्रारूप में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। इस टीम में असलंका की कप्तानी में कुसल मेंडिस, मथीशा पथिराना, दासुन शनाका, महीश थीक्षणा जैसे टी-20 खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगे। इस टीम में विशेन हलम्बगे और दुशान हेमंथा को भी पहली बार टी-20 टीम में शामिल किया है। वहीं, सीनियर तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा डेढ़ साल बाद श्रीलंकाई टीम में वापसी करेंगे।

Advertisement

श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज एशिया कप 2025 से ठीक पहले 3 सितंबर से 7 सितंबर के बीच खेली जाएगी। सीरीज के सभी तीन मैच हरारे के प्रतिष्ठित हरारे स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित किए जाएंगे। श्रीलंकाई टीम इस सीरीज को एशिया कप की ड्रेस रिहर्सल के रूप में देखेगी और वो चाहेंगे कि एशिया कप से पहले अपनी सभी कमजोरियों को दूर कर सकें।

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की पूरी टीम कुछ इस प्रकार है- चरिथ असलांका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानीदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, विशेन हलंबगे, दासुन शनाका, डुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ना, महेश थीक्षाना, दुशान हेमंथा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा और बिनुरा फर्नांडो।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार