श्रीलंका क्रिकदेट टीम ने गुरुवार को यहां आर. प्रेमादासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे और सीरीज के आखिरी टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ मेजबान टीम ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान टीम को 2-1 से हराया था। अब मेजबानों ने उस हार का हिसाब बराबर कर लिया है। भारत ने पहले मैच 38 रनों से जीतकर 1-0 की लीड ली थी लेकिन मेजबान टीम ने दूसरा मैच चार विकेट से जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली थी।

Advertisement

बता दें कि 2008 के बाद यह पहली बार है जब श्रीलंका ने किसी भी फॉर्मेट में भारत को द्विपक्षीय सीरीज हराई है।

Advertisement

भारत को 81 रनों पर सीमित करने के बाद मेजबानों ने जीत के लिए जरूरी रन 14.3 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिए। अविष्का फर्नांडो ने 12, मिनोद भानुका ने 18, धनंजय डिसिल्वा ने नाबाद 23 और वानिंदु हसरंगा ने नाबाद 14 रन बनाए।

भारत की ओर से राहुल चाहर ने तीन विकेट लिए।

इससे पहले, वानिंदु (4/9) की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने भारतीय टीम को 81 रनों पर रोक दिया।

Advertisement

भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसका कोई बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सका और टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 81 रन ही बना सकी।

टीम इंडिया की तरफ से कुलदीप यादव ने 28 गेंदों पर सर्वाधिक 23 रन बनाए।

श्रीलंका की ओर से हसरंगा के अलावा कप्तान दासुन शनाका ने दो विकेट लिए जबकि रमेश मेंडिस और दुशमंता चमीरा को एक-एक विकेट मिला।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरूआत बेहद खराब रही और उसने कप्तान शिखर धवन (0), देवदत्त पडीकल (9), संजू सैमसन (0), रुतुराज गायकवाड़ (14) और नीतीश राणा (6) के विकेट महज 36 रन के स्कोर पर ही गंवा दिए।

इसके बाद भुवनेश्वर कुमार भी 32 गेंदों पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर शनाका ने राहुल चाहर को आउट किया जिन्होंने पांच गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाए।

राहुल के आउट होने के तुरंत बाद ही वरूण चक्रवर्ती (0) आठवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए जबकि चेतन सकारिया नौ गेंदों पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

भारतीय टीम ने 81 रन बनाने के साथ ही टी-20 में अपने इतिहास का तीसरा न्यूनतम स्कोर बनाया भारत ने 2008 में मेलबर्न में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मुकाबले में 74 रन बनाए थे जो टी-20 में उसका अबतक का सबसे न्यूनतम स्कोर है।

इससे पहले टीम इंडिया नागपुर में 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 79 रन पर आलआउट हुई थी जो उसके इतिहास का दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है। इसके अलावा वह 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक में खेले गए टी-20 मैच में 92 रन पर ऑलआउट हुई थी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार