कोलंबो, 17 जुलाई (CRICKETNMORE)| श्रीलंका को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए अभी भी 218 रनों की दरकार है जबकि उसके हाथ में सात विकेट हैं। चौथे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने जिम्बाब्वे द्वारा रखे गए 388 रनों के लक्ष्य के जवाब में चौथी पारी में 48 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

सटम्प्स तक कुशल मेंडिस 60 और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 17 रन बनाकर क्रिज पर मौजूद हैं। 

Advertisement

जिम्बाब्वे ने अपने तीसेर दिन के स्कोर 252 रनों पर दो विकेट से आगे खेलना शुरू किया। शतक से तीन रन दूर सिकंदर रजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला सैंकड़ा पूरा किया। हालांकि इसके बाद वह ज्यादा देर रुक नहीं पाए और 306 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी 127 रनों की पारी में 205 गेंदे खेलीं और नौ चौके तथा एक छक्का लगाया। रजा से पहले कल के एक और नाबाद बल्लेबाज मैल्कम वॉलर (68) पवेलियन लौट गए थे। 

कप्तान ग्रेम क्रीमर को फिर डोनाल्ड त्रिपानों का साथ मिला। क्रीमर ने 94 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 48 रन बनाए। दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 361 तक पहुंचाया। यहां डोनाल्ड आउट हो गए। वहीं क्रीमर के रूप में जिम्बाब्वे का आखिरी विकेट 377 रनों पर गिरा। 

चौथी पारी खेलने उतरी श्रीलंका ने सधी हुई शुरुआत की। दिमुथ करुणारत्ने (49) और उपुल थरंगा (27) पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। थंरगा के रूप में क्रीमर ने जिम्बाब्वे को पहली सफलता दिलाई। दूसरा विकेट 108 रनों पर करुणारत्ने के रूप में गिरा। 

इसी बीच मेंडिस ने विकेट पर अपने पैर जमा लिए थे। नए कप्तान दिनेश चंडीमल कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 15 रन ही बना सके। उनका विकेट 133 के कुल स्कोर पर गिरा।

Advertisement

इसके बाद जिम्बाब्वे के गेंदबाज विकेट नहीं ले सके। मैच जीतने के लिए उन्हें अंतिम दिन सात विकेट की दरकार होगी। 

इससे पहले, जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे। श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 346 रन ही बना सकी थी, इस लिहाज से मेहमान टीम पर पहली पारी के आधार पर 10 रनों की बढ़त थी।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार