श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने गेंदबाजी के अलावा अपनी बैटिंग का भी आनंद उठाया था। ओवर-द-विकेट एंगल से आ रहे श्रीलंकाई स्पिनर जेफरी वेंडरसे की फुल-पिच डिलीवरी का सामना करते हुए पैट कमिंस ने गेंद को गाले में स्टेडियम के बाहर सड़क पर दे मारा। पैट कमिंस के इस छक्के की जमकर तारीफ भी हो रही है।

Advertisement

लेकिन, उनके इस सिक्स से पैड़ पर बैठे कौवे की जिंदगी में जरूर तूफान सा आ गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही गेंद पेड़ पर बैठे कौवों की ओर जा रही होती है वैसे ही उनमें दहशत का माहौल बन जाता है। हालांकि, पैट कमिंस के इस सिक्स से कोई भी पक्षी घायल नहीं होता।

Advertisement

पैट कमिंस जेफरी वेंडरसे की गेंद पर ही आउट होते हैं। आउट होने से पहले पैट कमिंस 18 गेंदों पर 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 26 रन बना जाते हैं। बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में तीसरे दिन ही श्रीलंका टीम को 10 विकेट से हरा दिया है।

श्रीलंका ने पहली पारी में 212 रन बनाए थे जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 321 रन बनाकर पहली पारी में 109 रनों की बढ़त ले ली थी। श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में पूरी तरह से फेल हुई और महज 113 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में महज 10 रन बनाने थे जिसे उसने 4 गेंद पर ही बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया। कैमरून ग्रीन ने 77 रन बनाए थे और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार